बाँदा-एसपी ने किया भारी भरकम फेरबदल,कई चौकी प्रभारियों के बदले गए कार्यक्षेत्र

SHARE:

पुलिस महकमे में एसपी ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। तबादलों की जारी सूची से बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने 43 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूचियों में 23 और 20 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें थाना नरैनी, बबेरू, गिरवां, मटौंध, कमासिन, तिंदवारी, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात समेत विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में तैनाती बदली गई है।
पहली सूची में उपनिरीक्षक विनेश गौतम को तिंदवारी से सिविल लाइंस कोतवाली नगर, कल्पना सिंह को महिला थाना, मनीष कुमार को बबेरू, अमित राजपूत को कोतवाली देहात से महोखर चौकी, अनुराग सिंह को मर्का, प्रीत कुमार पाण्डेय को बलखंडीनाका चौकी और मुकेश कुमार सिंह को मटौंध भेजा गया है।
इसी क्रम में अश्वनी गुप्ता को कमासिन, रोशनी सैंगर को संकटमोचन चौकी, आकांक्षा पटेल को जौहरी चौकी, शिवरतन गुप्ता को बिलगांव चौकी, नीतू सिंह को मटौंध, प्रदीप कुमार सिंह को विश्वविद्यालय चौकी और ललन यादव को महिला थाना भेजा गया है। इसके अलावा राजेश कुमार को मर्का, देवेंद्र कुमार को गिरवां, संतोष कुमार सिंह को बिसंडा क्षेत्र की बिछवांसीनी चौकी तथा दिग्विजय सिंह को चिल्ला थाने में तैनाती दी गई है। सूची में अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी को नरैनी, यज्ञानारायण भार्गव को तिंदवारी, अरविंद कुमार मौर्य को बदौसा, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को तिंदवारी, रोशन लाल सरोज को तिंदवारी, दीपक कुमार सैनी को बबेरू, रश्मि सिंह को तिंदवारी, शुभम कौशिक को अतर्रा, प्रदीप कुमार सोनी को जसपुरा और हरिशरण सिंह को बबेरू क्षेत्र में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवान राम को नरैनी, सुखवीर सिंह को कालिंजर, दीपक चौधरी को कमासिन, ब्रह्मदेव गोस्वामी को तिंदवारी, रक्षा देवी को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बबेरू, चन्द्रजीत सिंह यादव को नरैनी, रेनू शर्मा को काशीराम कॉलोनी चौकी, अरविंद कुमार को फतेहगंज, कृष्ण बिहारी लाल मिश्रा को कमासिन और सृष्टि को अतर्रा थाने में तैनाती दी गई है।
थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी
तबादला सूची में पुलिस लाइंस, महिला थाना, साइबर क्राइम थाना, एसएसआई कार्यालय, पुलिस चौकियों और विभिन्न थानों से जुड़े पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई पुलिसकर्मियों को थानों से चौकियों और चौकियों से थानों में भेजा गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
जारी आदेशों में संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सामने अंकित नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई