बाँदा-गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर,भेजा गया जेल

SHARE:

गांजे के साथ पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 3 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुखबिर के जरिए सोमवार की रात सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुरेह में एक संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर बैग लिए खड़ा है। सूचना के मिलने पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर खड़ा युवक वहां से जाने लगा। जिसे पुलिस ने शक होने पर रोककर उससे पूंछताछ की। उसके बैग की तलाशी ली तो उसके बैग से 03 किलो 132 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त ने अपना नाम लवकुश पुत्र अवधेश निवासी बिरंची का पुरवा मजरा गुरेह थाना कोतवाली देहात बताया।पुलिस ने बरामद अवैध सूखे गांजे को अपने कब्जे में ले लिया है। अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर से गांजा लाकर एक व्यक्ति को देने आया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शमीम अहमद सिद्दकी,आरक्षी जितेन्द्र कुमार,अभिषेक मिश्रा,सचिन पटेल शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment