प्रजा के कल्याण और उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था के लिए हिंदवी स्थापना आज भी अमर है। उपरोक्त उद्गार स्वयंसेवक संघ के शिक्षक रामपाल प्रजापति ने व्यक्त किये।
शनिवार को तुलसी शाखा बांदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयसेवकों के द्वारा हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस के रूप मनाया गया। जिसमें शाखा कार्यवाह डा जेपी अवस्थी की अध्यक्षता में और जिला व्यवस्था प्रमुख आदरणीय शशिकांत की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिन्होंने हिंदू साम्राज्य स्थापना एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी गई और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन
रामपाल प्रजापति मुख्य शिक्षक तुलसी शाखा ने किया। इस दौरान शिक्षक रामपाल प्रजापति ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक होने के साथ-साथ एक महान दूरदर्शी योद्धा थे। उन्होंने मुगलों और बीजापुर के सुल्तान जैसे शक्तिशाली शास्त्रों के खिलाफ छापामार युद्ध नीति अपनाकर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की थी। प्रजा के कल्याण और उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था के लिए वह आज भी इतिहास में अमर है।