तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के थाना चंदला क्षेत्र के अंतर्गत छठी बमोरी गांव निवासी शत्रुघ्न गुप्ता,हल्कू त्रिवेदी तथा रामनारायण एक ही बाइक में सवार होकर सोमवार को कामतानाथ के दर्शन करने चित्रकूट जा रहे थे। तभी नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पड़मई गांव के नजदीक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर शत्रुघ्न गुप्ता तथा हल्कू त्रिवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। वही रामनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अपराध अर्जुन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है। सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया गया है। वही स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।