बाँदा-मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में हुआ बेहद सुधार-डीएम

SHARE:

मिशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में महत्वपूर्ण स्थापना एवं मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं। डीएम ने कहा कि अभिभावकों एवं बच्चों का विश्वास सरकारी विद्यालयों के प्रति बढा है।
मुख्यमंत्री सरकार योगी आदित्यनाथ के द्वारा वाराणसी में आयोजित स्कूल चलो अभियान एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य 06 से 14 वर्ष तके बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में कराया जाना है। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में बच्चों के शिक्षित करने हेतु चलाया जा रहा है। उन्होंने छूटे हुए बच्चों का शत् प्रतिशत दाखिला विद्यालयों में कराये जाने तथा बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए बालिकाओं का शत् प्रतिशत नामांकन विद्यालयों में कराने पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरकार द्वारा विशेष सुविधायें दी जा रही हैं तथा आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने इस अभियान को जन सहभागिता से गाॅव एवं शहरों में जनजागरण हेतु चलाये जाने को कहा। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्राइमरी शिक्षा दिलाने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा हेतु कोई भी ड्राप आउट बच्चा पंजीकरण से छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। जिसके अन्तर्गत विद्यालय में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, मिड डे मील सहित अन्य सुविधायें दी जा रही हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी जे0 रीभा ने कहा कि मिशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में महत्वपूर्ण स्थापना एवं मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं। अभिभावकों एवं बच्चों का विश्वास सरकारी विद्यालयों के प्रति बढा है एवं विद्यालय के पंजीकरण में बच्चों की संख्या में वृद्धि हो गयी है। निपुण अभियान के अन्तर्गत भी बच्चों को निपुण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रि प्राइमरी में आंगनबाडी केन्द्रों में बाल वाटिका के अन्तर्गत 3 से 6 वर्ष तके के बच्चों को शिक्षा हेतु पठन पाठन सामग्री दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा एवं द्वितीय चरण 01 जुलाई, 2026 से आरम्भ होगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी,अन्य अध्यापकगण एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment