बाँदा-घटित घटनाओं के खुलासे के साथ लंबित विवेचनाओं को कराएं निस्तारित

SHARE:

अपर पुलिस अधीक्षक ने बिसंडा थाने का औचक निरीक्षण किया। परिसर का भृमण करने के साथ अभिलेखों को चेक किया। खामियां मिलने पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जनपद के थाना बिसण्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी शिवराज ने थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी राममोहन राय से उनके थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें। जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं। तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। अपराधों की समीक्षा के क्रम में माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देशित किया। साथ ही बताया कि महिलाओं से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों पर विशेष ध्यान देकर जल्द से जल्द निस्तारण किया जाये। निरीक्षण के दौरान थाने मे विवेचनाओं की समीक्षा,अपहर्ताओं की बरामदगी के निर्देश दिये।साथ ही कहा कि वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। इस दौरान निरीक्षक राममोहन राय आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment