बाँदा-कई थानों के प्रभारी और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल

SHARE:

जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए एसपी ने 23 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। जारी आदेश में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक भास्कर मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक नरैनी से अपराध शाखा भेजा गया है, जबकि निरीक्षक प्रताप सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना बबेरू से प्रभारी निरीक्षक नरैनी बनाया गया है। निरीक्षक ऋषिदेव सिंह को थाना जसपुरा से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी को थाना बदौसा से थानाध्यक्ष जसपुरा और उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौर्य को सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष बदौसा बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजवीर सिंह चंदेल को पुलिस लाइंस से न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार साहू को चौकी प्रभारी करतल, थाना नरैनी से एसएसआई थाना बबेरू और अनिल गुप्ता को थाना बिसंडा से चौकी प्रभारी करतल बनाया गया है। गजेंद्र सिंह को थाना तिंदवारी से प्रभारी कस्बा नरैनी की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाष चंद्र वर्मा एसएसआई थाना तिंदवारी के साथ प्रभारी कस्बा तिंदवारी का कार्य भी देखेंगे। महिला उपनिरीक्षक रक्षा देवी को प्रभारी कस्बा मटौंध से कोतवाली नगर भेजा गया है। संतोष सिंह को चौकी प्रभारी बेंदा घाट से प्रभारी कस्बा मटौंध और दिनेश गौतम को चौकी जिला अस्पताल, कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी बेंदा घाट बनाया गया है। विनोद कुमार को प्रभारी कस्बा नरैनी से चौकी प्रभारी जिला अस्पताल भेजा गया है। पंकज चौरसिया को कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी महुटा, थाना अतर्रा और सौरभ सिंह को चौकी प्रभारी महुटा से थाना नरैनी भेजा गया है। दुर्विजय सिंह को चौकी प्रभारी महोखर से चुनाव सेल तथा मनीष शर्मा को प्रभारी कस्बा कमासिन से चौकी प्रभारी महोखर बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक कल्पना सिंह को कोतवाली नगर से महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बबेरू की जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप तिवारी को अपराध शाखा से एसएसआई थाना बबेरू, प्रवीण सिंह को एसएसआई थाना बबेरू से प्रभारी कस्बा अतर्रा और महिला उपनिरीक्षक रोशनी सेंगर को प्रभारी कस्बा अतर्रा से थाना नरैनी भेजा गया है। आशीष पटेरिया एसएसआई थाना कमासिन के साथ प्रभारी कस्बा कमासिन का कार्यभार भी संभालेंगे।
कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी
तबादलों में नरैनी, बबेरू, जसपुरा, बदौसा, बिसंडा, तिंदवारी, मटौंध, अतर्रा, कमासिन और कोतवाली देहात सहित कई थानों व चौकियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके साथ ही अपराध शाखा, सर्विलांस सेल, चुनाव सेल और न्यायालय सुरक्षा में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने और अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई