परिवहन,विद्युत,आबकारी विभाग की वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने करो की वसूली में वृद्धि लाए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेतर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में परिवहन,विद्युत,आबकारी विभाग की वसूली की समीक्षा करते हुए, करो की वसूली में वृद्धि लाए जाने के निर्देश दिए। डीएम अमित आसेरी ने प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के साथ वसूली लक्ष्य के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 दिनों के अंदर करो की वसूली कम प्राप्ति करने के कारण सहित कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने आरसी की समीक्षा करते हुए बैंक,विद्युत,खनन एवं परिवहन की आरसी की वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टांप देयकों एवं खनन की सभी वसूली पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भू राजस्व की वसूली बचत अनुरूप किए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को दिए। 10 बड़े बकाया दारो की वसूली के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया कि स्वयं इसकी वसूली की समीक्षा करे तथा बड़े बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर वसूली करें। उन्होंने राजस्व वादो की समीक्षा करते हुए, पुराने राजस्ववाद का प्राथमिकता पर , निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोर्ट केसों की शत-शत आरसी की वसूली करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।