भाद्रपद अमावस्या (भदई अमावस्या) स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था और डायवर्जन मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ शिवराज ने जनपद में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न डायवर्जन मार्गों और यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति देखी। इस दौरान यातायात पुलिस और संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ डायवर्जन व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी विशेष सतर्कता बरतें और यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित करें। श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ शिवराज ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही यातायात पुलिस का सहयोग करने को कहा गया, ताकि स्नान पर्व के दौरान आवागमन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।