बाँदा-त्योहार पर हुड़दंग और शांति भंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 42 गिरफ्तार

SHARE:

त्योहार के दौरान लड़ाई-झगड़ा करने, शराब पीकर उत्पात मचाने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों को माहौल खराब करने वाले और विवाद करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के तहत जसपुरा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बबेरू पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा। वहीं चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू के नेतृत्व में पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
मरका और कालिंजर पुलिस ने भी की कार्रवाई
मरका थाना पुलिस ने पांच तथा कालिंजर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार पांच थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कुल 42 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया अभियान
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई त्योहार के दौरान लड़ाई-झगड़ा करने, शराब पीकर उत्पात मचाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के मद्देनजर की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई