बाँदा-इंसीनरेटर मशीन से नष्ट कराया गया 76 किलो से अधिक मादक पदार्थ

SHARE:

“ऑपरेशन दहन” के तहत इंसीनरेटर मशीन की मदद से 76.3 किलोग्राम मादक पदार्थों (सूखा गांजा,स्मैक/नशीला पाउडर आदि) को पुलिस द्वारा नष्ट कराया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के क्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह की मौजूदगी में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 48 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 76.297 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों जिसमें सूखा गांजा- 75.799 किलोग्राम, स्मैक/नशीला पाउडर/गोली- 498 ग्राम को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) में जलाकर नियमानुसार नष्ट कराया गया। सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर के 27,चिल्ला के 11,गिरवां के 04 जसपुरा व नरैनी के 03-03 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग का माल जलाकर नष्ट कराया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment