बाँदा-जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यो में लापरवाही बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त-अमित

SHARE:

ठेकेदारों के साथ बैठक कर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के डीएम ने निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में आ रही विभिन्न बाधाओं एवं उनके त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइपलाइन एवं गृह जल संयोजन क्षतिग्रस्त होने के उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा समयबद्ध मरम्मत न किए जाने,विभिन्न सीडब्ल्यूआर (CWR) परिसर में लो-वोल्टेज एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समस्या,ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत द्वारा सीसी रोड एवं नाला निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त किए जाने, पूर्ण निर्मित योजनाओं के जल संस्थान को हस्तांतरण तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने निर्देशित किया कि अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ बैठक कर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। साथ ही, अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) को जल संस्थान के पुराने नलकूपों के हस्तांतरण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के संबंधित अभियंताओं को जल जीवन मिशन के सभी CWR परिसरों में पर्याप्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लो-वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं M/s L&T, NCC एवं Eagle India Infra Limited को पेयजल आपूर्ति के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए सकारात्मक जन-फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही,शिथिलता अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई