जनपद को हरा भरा बनाये जाने का डीएम ने बीड़ा उठाया है। वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “पौधों की बारात” कार्यक्रम का डीएम ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही आम लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
जनपद बाँदा में वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “पौधों की बारात” कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी के द्वारा महाराणा प्रताप चौक, बाँदा में हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा अन्य विभागों के परस्पर समन्वय से रणनीति तैयार कर जनपद को हरा-भरा बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन समस्त जनपदवासियों से अपील करता है कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जनपद के इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा अधिकाधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प ले। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ अजय पांडेय,एएसपी शिवराज आदि शामिल रहे।