बाँदा-शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त-धर्मेंद्र

SHARE:

समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के साथ पीड़ितों को भी अवगत कराएं। उपरोक्त निर्देश आयोजित समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी ने दिए।
शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसीलों में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। अपर अधिकारी कुमार धर्मेंद्र समाधान दिवस पर पैलानी तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। कई शिकायतों का एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने मौके पर निस्तारण कराया। एडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतो का समय से निस्तारण करायें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में समाधान दिवस उप जिलाधिकारी नमन मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। एसडीएम तथा सहायक एसपी मेविस टॉक ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। इस कुल 68 शिकायते आई। जिसमे से 7 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण किया। इस मौके पर तहसीलदार विकास पांडेय,नायब तहसीलदार धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। बबेरू में समाधान दिवस एसडीएम अवनीश त्यागी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अतर्रा तहसील में एसडीएम राहुल दुवेदी,सीओ प्रतिज्ञा सिंह ने समस्यायें सुनते हुए 3 शिकायते मौके पर निस्तारित की।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई