बाँदा-सड़क दुर्घटना में दूल्हे के भाई सहित दो की दर्दनाक मौत

SHARE:

मार्ग दुर्घटना में दूल्हे के भाई सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार नरैनी कोवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव निवासी संजय ने बताया कि शनिवार को उसके छोटे भाई विजय की शादी थी। बारात बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव गई जा रही थी। बड़ा भाई संदीप 35 पुत्र रामआसरे अपने पड़ोसी दोस्त 30 वर्षीय महेश निषाद पुत्र बब्बू निषाद के बाइक में बैठकर बारात में शामिल होने जा रहे थे। तभी अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के पास सामने से आ रहे वाहन नेे बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को सीएचसी अतर्रा मे भर्ती कराया। तलाशी के दौरान घायलो की जेब से निकले मोबाइल से पुलिस ने घरवालो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनो ने दोनों को रानी दुर्गावती में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले दोनो ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शादी की खुशिया मातम में बदल गई। मृतक के छोटे भाई संजय ने बताया कि संदीप मुम्बई में रहता था। शादी से एक पखवारा पहले वह गांव आया था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई