फांसी लगाकर युवती ने अपनी जान दे दी। वहीं मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगा पुरवा निवासी दीक्षा उम्र 27 वर्ष पत्नी मोहित दुवेदी ने मंगलवार की दोपहर कमरे के अंदर पंखा के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घर वालों ने जब शव लटका देखा,तब घटना की जानकारी परिजनों को हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई प्रखर मिश्रा निवासी लहरिया पुरवा उरई जनपद जालौन ने बताया कि उसने बहन की शादी 7 फरवरी 2026 को की थी। शादी के बाद से ससुराली जन उसे दहेज कम लाने को लेकर ताना देते रहते थे। इतना ही नही पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट भी करता था। 15 मार्च को ससुराली जनो को चालिस हजार रूपए भी दिए थे। इसके बाबजूद भी ससुराली जन बहन को प्रताड़ित करते रहते थे।