बाँदा-करंट लगने से युवती की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

बिजली खम्भे के सपोर्ट वायर में अचानक करंट के उतरने से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के तेदुरा गांव के मजरा शंकरपुरवा निवासी प्रीति 19 पुत्री रज्जू यादव सोमवार की शाम घर के बाहर किसी काम से निकली थी। तभी दरवाजे पर लगे बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में उसका पैर छू गया। तभी करंट की चपेट में आकर वह चिपक गई। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगो ने लाठी,डंडे की मदद से उसे तार से अलग किया। उपचार के लिए उसे तत्काल सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई