जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के स्तर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 28 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कोतवाली नगर, नरैनी, पैलानी, अतर्रा, बिसंडा, कमासिन समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
निरीक्षक प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना नरैनी से कोतवाली नगर का प्रभारी बनाया गया है। संतोष कुमार ओझा को प्रभारी निरीक्षक थाना कमासिन से नरैनी भेजा गया है। अवधेश मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना पैलानी का प्रभारी, विनोद कुमार राय को पुलिस लाइन से थाना अतर्रा का प्रभारी और अजीत कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से थाना बिसंडा का प्रभारी बनाया गया है।
भरत कुमार को पुलिस लाइन से थाना कमासिन का प्रभारी तथा अश्वनी कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से साइबर क्राइम थाना का प्रभारी बनाया गया है। विपिन कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल से एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभुनाथ सिंह को कोतवाली नगर में अतिरिक्त निरीक्षक से थाना पैलानी में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। अर्जुन सिंह को नरैनी में अतिरिक्त निरीक्षक से साइबर क्राइम थाना भेजा गया है। संत प्रसाद को मटौंध थाने में अतिरिक्त निरीक्षक से मॉनिटरिंग सेल/एमसीयू का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षकों की तैनाती में भी बदलाव
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना गिरवां से प्रभारी एएचटी बनाया गया है। अरविंद कुमार को थाना फतेहगंज से थानाध्यक्ष फतेहगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव चौबे को कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष से मटौंध का थानाध्यक्ष बनाया गया है। संदीप कुमार पटेल को तिंदवारी के थानाध्यक्ष से गिरवां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। आनंद कुमार को एसओजी प्रभारी से तिंदवारी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक कल्पना सिंह को महिला थाना से महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। चंद्र प्रकाश तिवारी को बिसंडा थानाध्यक्ष से जसपुरा का थानाध्यक्ष, राजेश कुमार मौर्य को बदौसा थानाध्यक्ष से चिल्ला का थानाध्यक्ष तथा आनंद साहू को चिल्ला थानाध्यक्ष से बदौसा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी भूरागढ़, थाना मटौंध से कोतवाली देहात का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राधाकृष्ण तिवारी को जसपुरा थानाध्यक्ष से प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। महिला उपनिरीक्षक मोनी निषाद को महिला थानाध्यक्ष से महिला सहायता प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केंद्र, एसजेपीयू और रानी लक्ष्मीबाई प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यज्ञ नारायण भार्गव को एसएसआई थाना तिंदवारी से चौकी प्रभारी भूरागढ़, थाना मटौंध भेजा गया है। दीपक कुमार सैनी को चौकी प्रभारी पखरौली, थाना बबेरू से साइबर क्राइम थाना भेजा गया है। तौफीक अहमद को थाना चिल्ला से थाना बिसंडा और बालमुकुंद शुक्ल को थाना जसपुरा से थाना मटौंध भेजा गया है। उपनिरीक्षक हरीशचंद्र को महिला थाना से विशेष जांच प्रकोष्ठ में नियुक्त करते हुए अस्थायी रूप से चुनाव सेल से संबद्ध किया गया है। कई थानों को मिले नए प्रभारी
इस फेरबदल में कोतवाली नगर सहित नरैनी, पैलानी, अतर्रा, बिसंडा, कमासिन, मटौंध, गिरवां, तिंदवारी, महिला थाना, जसपुरा, चिल्ला, बदौसा और कोतवाली देहात की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही साइबर क्राइम, एसओजी और सर्विलांस सेल में भी नई तैनाती की गई है। तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
जारी आदेश में सभी संबंधित निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को उनके नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जनपद के कई थानों और पुलिस इकाइयों में नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा।