आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सात टीमो ने प्रतिभाग किया। विजेता टीमो को ईनाम देकर पुरुस्कृत किया गया।
जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में शनिवार को एक दिवसीय कबड्डी क्रिकेट मैत्री मैच का समापन हुआ। जिसमें 7 टीमों आल्हा योद्धा,मलखान राइडर्स,जेएन योद्धा,जेके स्टार,बांदा दबंग,भागवत अकैडमी,पुलिस क्लब ने भाग लिया। पहले और उद्घाटन मैच पुलिस क्लब व आल्हा योद्धा के बीच हुआ। जिसमें आल्हा योद्धा 31/23 से जीत दर्ज की। वही दूसरा मैच भागवत अकैडमी तथा जेएन योद्धा के बीच हुआ जिसमें जेएन योद्धा 38/29 से विजयी रही। तीसरा मैच मलखान राइडर्स तथा जेके स्टार के बीच हुआ। जिसमें जेके स्टार 29/26 से जीत हासिल की। चौथे सेमीफाइनल मुकाबले में बांदा दबंग और आल्हा योद्धा के बीच मैच हुआ। जिसमें बांदा दबंग ने आल्हा योद्धा को एक तरफ 37/17 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला जेएन योद्धा/बांदा दबंग के बीच में हुआ। 15-15 मिनट के दो हाफ में कांटे की टक्कर हुई। जिसमें युवराज,अंकित गुप्टिल, मयंक के शानदार प्रदर्शन समझदारी से बांदा दबंग को 18/23 से मात दी। जेएन योद्धा ने बांदा दबंग को 5 अंको से हराया। मैच के दौरान रेफरी कि भूमिका में अमित प्रवीण, जिया,रितु,खुशबू ने निभाया और मैच संपन्न कराया। वहीं समाजसेवी और अरुणेश सिंह ने खिलाड़ियों को रनिंग शूज सेमी फाइनलिस्ट चार टीमों को प्रदान किया तथा विजेता टीम को नगद राशि प्रदान की। इस दौरान कमल सिंह यादव जिला सचिव आदि मौजूद रहे।