बाँदा-पुलिस के हत्थे चढ़ा मवेशी चोरों का गिरोह

SHARE:

जनपदीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मवेशी चोरों के गिरोह को पकड़ा है। जिनके कब्जे से डीसीएम तथा पीकप से 81 जानवर,नगदी तथा तमंचे बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बदौसा क्षेत्र के निजामी नगर अंश दुबरिया निवासी बोडाराम यादव पुत्र सुमेरा यादव के मवेशी दरवाजे के बाहर बंधे हुए थे। घर के बाहर बंधी 02 भैंस व 01 पड़वा चोर चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने पर एसपी पलाश बसंल ने सीओ अतर्रा के पर्यवेक्षण में चोरों के पकड़ने के लिए टीम लगाई। अभियुक्तों की पहचान करते हुए बदौसा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर हड़हा माफी रोड पर भुसासी गाँव की ओर जाने वाले मार्ग से मवेशी चोर कुंदन उर्फ अवधेश पुत्र हीरालाल निवासी कच्ची गली कस्बा थाना बदौसा,युसुफ खान पुत्र अजमत खान निवासी निजामी नगर अंश दुबरिया थाना बदौसा,शारीक पुत्र सद्दीक निवासी कोर्रही थाना बिसण्डा,अफसर कुरैशी पुत्र आफाक कुरैशी निवासी कोर्रही थाना बिसण्डा को धर दबोचा।सीओ प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त अफसर कुरैशी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,घटना में प्रयुक्त एक पिकअप,डीसीएम वाहन से 81 पड़वा (मवेशी) तथा जानवर बिक्री के 80 हजार रुपये,दो मोबाइल बरामद हुए है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह सभी गिरोह बनाकर जनपदों के विभिन्न स्थानों से पशु चोरी कर उन्हें अन्य जनपदों में ले जाकर बेचते थे। इस सम्बन्ध पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों से पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है साथ ही इन सभी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बदौसा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी,उप निरीक्षक रामनारायण सरोज,लालाराम,आशीष पटेरिया,रविन्द्र कुमार पाण्डेय,आरक्षी आशुतोष यादव,राहुल कुमार मौर्या शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई