गेंहू की कतराई करने के दौरान हारवेस्टर की चपेट में आने से किसान की कटकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के बंहिगा गांव निवासी आशीष ने बताया कि उसका 65 वर्षीय पिता जगदीश पुत्र शिवचंद्र किसानी करता था। शुुक्रवार की दोपहर वह हारवेस्टर से गेंहू की फसल की कतराई करवा रहा था। तभी हारवेस्टर की चपेट में आ जाने से उसका बाया पैर कट गया था। पैर कटने के अलावा सिर पर भी गंभीर चोटे आ गई। आनन फानन में उपचार के लिए उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शाम को किसान मौत को गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।