बाँदा-घर का ताला तोड़कर तिजोरी उठाकर ले गए चोर

SHARE:

घर का ताला तोड़कर चोर कीमती तिजोरी चोरी कर फरार हो गए। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने महज कुछ घण्टों में चोर को तिजोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता के कोतवाली नगर क्षेत्र के सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित पुराने मकान में अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद घर मे रखी पुरानी तिजोरी लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के बाद खुलासे को लेकर टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 6 घण्टे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोर लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर को खूंटी चौराहे से धरे दबोचा। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अरविंद कुमार मौर्य चौकी प्रभारी अलीगंज,आरक्षी अखिलेश कुमार,धीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment