प्राथमिकता के आधार पर जन शिकायतो का निस्तारण करायें। किसी भी शिकायत को बेवजह लंबित न रखें। समय से शिकायत का निस्तारण कराने के साथ पीड़ितों को भी संतुष्ट करें।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।इस दौरान डीएम,एसपी पलाश बंसल ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों की मौके पर समीक्षा की गई। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करते समय पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने पर जोर दिया।कहा कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई कराये। कहा कि शासन की मंशानुसार जनता को त्वरित, सुगम एवं प्रभावी न्याय दिलाने के प्रयास किये जायें। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि पुलिस से सम्बंधित जितने भी मामले हैं, उनका समय से निस्तारण कराये के साथ फरियादियों को भी संतुष्ट करें। इस मौके पर एसडीएम अंजली यादव सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।