बाँदा-कर्मचारी एवं अधिकारी ईमेल आईडी बनवाकर तैयार कराएं लॉगिन पासवर्ड

SHARE:

सभी कर्मचारी एवं अधिकारी ईमेल आईडी बनवाकर उसका लॉगिन पासवर्ड तैयार कर ले और समय से लॉगिन करें। डीएम ने कहा कि इसके पश्चात फाइलों को ई ऑफिस के माध्यम से ही संचालित कराये। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ई ऑफिस के संचालन के संबंध में बैठक संपन्न हुई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई ऑफिस के संचालन हेतु सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों का ईमेल आईडी बनवाकर उसका लॉगिन पासवर्ड तैयार कर ले और समय से लॉगिन करें। इसके पश्चात फाइलों को ई ऑफिस के माध्यम से ही संचालित करें। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विकासखंड महुआ ,कमासिन के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई फाइल तैयार करने हेतु लॉगिन जरूर करें। डीएम जे रीभा ने अधिशासी अभियंता विद्युत,सेतु निगम एवं उद्यान अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग की लॉगिन आईडी बनवाकर फाइल ईमेल के माध्यम से ही प्रेषित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment