विगत दिनों कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव में सोते समय युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पत्नी व मृतक के सगे भाई को पकड़ा है। जिन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते गला दबाकर हत्या की थी।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह पर्यवेक्षण में थाना कमासिन पुलिस द्वारा व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि दिनांक 03 अप्रैल की देर रात थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम जामू में ट्यूबवेल पर सोनू उम्र 23 वर्ष अपनी पत्नी निशा के साथ छत में सो रहा था। देर रात गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके गले मे गम्भीर चोंट के निशान थे। सूचना पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया। फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके का गहनता से अवलोकन कर साक्ष्य संकलित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया था। मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर आधार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले मृतक की पत्नी निशा व मृतक के सगे भाई मोनू को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मृतक को होने पर उनके बीच कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर उनके द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को थाना कमासिन पुलिस द्वारा पत्नी निशा पत्नी सोनू निवासी जामू थाना कमासिन व देवर मोनू पुत्र रामबाबू निवासी जामू थाना कमासिन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। बताया कि डेढ़ साल पहले मृतक मोनू ने गांव के ही निशा के प्रेम विवाह किया था। वह सूरत में रहकर मजदूरी करता था। दो दिन पहले किसानी के काम से वह गांव आया हुआ था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमासिन भास्कर मिश्र,उप निरीक्षक रामआधार सिंह,आरक्षी पंकज कुमार,अनामिका सिंह,निर्भय यादव शामिल रहे।