जाबकार्ड वेरीफिकेशन व अन्य कार्य में कमी पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। वहीं डीएम ने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को दिये हैं।
जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता की अध्यक्षता में में विकास खण्ड में संचालित योजनाओं तथा जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि सक्षम आगनबाडी केन्द्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाए। उन्होंने एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया निर्माणाधीन एवं संचालित आरआरसी सेन्टरों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी को निर्देशित किया। उन्होंने श्रमिकों की ई-केवाईसी कार्य को पूर्ण किये जाने तथा मनरेगा के अन्तर्गत पुराने कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं जाब कार्डों का सत्यापन करने के निर्देश दिये। एनआरएलएम के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों का गठन किये जाने तथा बैंको में एकाउन्ट खुलवाने के निर्देश दिये। एनआरएलएम के डीएमएम के द्वारा कार्य में शिथिलता पाये जाने पर उसके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों को द्वितीय किस्त शीघ्र जारी करने के निर्देश दिये। जाबकार्ड वेरीफिकेशन व अन्य कार्य में कमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। उन्होंने जीरो पावर्टी हेतु सम्बन्धित लाभार्थियों की आनलाइन फीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये। जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। उन्होंने एडीओ पंचायत जसपुरा के द्वारा कार्यों में कमी पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। विद्यालयों में चाहरदीवारी बनाये जाने के कार्य में जसपुरा और बिसण्डा में तेजी से कार्य किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाये जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीएनडीएस द्वारा धीमी प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालयो के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत 01 अप्रैल से विद्यालयों में प्रवेश कराये जाने तथा आंगनबाडी केन्द्रों के 05 वर्ष से अधिक के बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों की आनलाइन अटेन्डेन्स सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। नौ भारत साक्षरता अभियान के अन्तर्गत साक्षरों का सर्वे करने हेतु एबीएसए को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी,परियोजना निदेशक डीआरडीए, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।