बाँदा-लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के साथ फरियादियों से करें शालीनता का व्यवहार

SHARE:

थाने का निरीक्षण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टरों को मेनटेन करने के साथ थाना पुलिस को फरियादियों के साथ सही बर्ताव करने की नसीहत दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शनिवार को थाना मटौंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मिशन शक्ति केन्द्र,महिला हेल्प डेस्क,थाना कार्यालय व परिसर,विभिन्न अभिलेखों,मालखाना एवं शस्त्रागार कम्प्यूटर कक्ष,बैरक,मेस तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहनता निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह को कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।निर्देशित करते हुए कहा कि अभिलेखों के समुचित रख-रखाव एवं नियमित अद्यावधिकरण सुनिश्चित करने,लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा जनसुनवाई की गुणवत्ता में सुधार कराये। पुलिस कर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं तत्पर रहकर कार्य करने के लिए एएसपी ने प्रेरित किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण कराये। थाने आने-जाने वाले फरियादियों के साथ सही बर्ताव करें। दुर्व्यवहार की बिल्कुल शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई