भदई अमावस्या को लेकर कामतानाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पैदल जाने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी के निर्देश पर अधिकारी फील्ड में उतरकर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
भाद्रपद अमावस्या के मद्देनजर श्रद्धालु कामतानाथ, चित्रकूट दर्शन के लिए पैदल रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
अमावस्या पर्व को देखते हुए पुलिस की निगरानी लगातार जारी है। अधिकारियों द्वारा फील्ड में रहकर यातायात की स्थिति और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। फील्ड में उतरकर अफसरों ने संभाली व्यवस्था
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जनपद की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने नगर क्षेत्र और क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने अतर्रा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष नजर
कामतानाथ दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुलिस ने प्राथमिकता में रखा है। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के साथ अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। यातायात को सुचारू रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।