आशनाई के चलते घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने लंबी दौड़ लगाने के बाद दबोच लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
कस्बा नरैनी निवासी राहुल ने 29 जून को पुलिस को सूचना दी थी कि 26 जून को राजनगर निवासी रवि ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर थाना नरैनी में मु0अ0सं0 159/26 धारा 109(1)/333/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रवि पुत्र रामचन्द्र निवासी राजनगर, कस्बा नरैनी को कच्ची सड़क तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
प्रेम प्रसंग की हो रही चर्चा
वही समूचे गांव में इस बात की चर्चा है कि आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसा था। इसी दौरान घर वालों ने देख लिया। तो घर वालों पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ था।
पकड़ने के लिए पुलिस ने लगाई दौड़
आरोपी रवि को पकड़ने के लिए पुलिस को लंबी दौड़ लगानी पड़ी। मौजूद होने की सूचना पर जैसे ही पुलिस टीम पहुंची। तो आरोपी पुलिस को देखकर खेतों की तरफ भागने लगा। तभी टीम में शामिल कांस्टेबल नागेश तथा प्रदीप मिश्रा दौड़े। तकरीबन 1 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपी को धर दबोचा। आरोपी पर दर्ज हैं संगीन मुकदमे
सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 01/26 में धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, मु0अ0सं0 142/25 में धारा 109/305/313/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 87/25 में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक नरैनी भास्कर मिश्रा, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल नागेश कुमार, कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।