बाँदा-यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी,अफसरों ने दी गई विदाई

SHARE:

स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे पुलिस अधिकारी को विदाई दी गई। समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को क्षेत्राधिकारी अखिलेश राजन के यूपी-112 मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। वर्तमान में क्षेत्राधिकारी कार्यालय में कार्यरत अखिलेश राजन के स्थानांतरण पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने उनके कार्यकाल की सराहना की और नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए नवीन तैनाती पर बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज, सीओ सिटी सौरभ सिंह, सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह, सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता, सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी और सीओ नरैनी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई