बाँदा-पुलिस लाइन में प्रयागराज जोन की 27वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

SHARE:

खेल के मैदान में अनुशासन, उत्साह और टीम भावना का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों में मुकाबले को लेकर उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता में आठ जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पुलिस लाइन के मैदान में सोमवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फीता काटकर 27वीं प्रयागराज जोन अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रयागराज जोन के आठ जनपदों बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़ और चित्रकूट की पुलिस टीमों ने अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का संदेश
पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, उत्साह और अनुशासन के साथ मुकाबले में हिस्सा लेने का संदेश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
तीन दिनों तक चलेगा क्रिकेट का मुकाबला
प्रयागराज जोन की आठ जनपदों की पुलिस टीमें तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज, सीओ सिटी सौरभ सिंह, सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह, सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता, सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी और सीओ नरैनी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई