बाँदा-जंगल में मिला युवक का शव, कनपटी पर लगी थी गोली

SHARE:

जंगल में युवक का गोली लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की कनपटी पर गोली का निशान था और पास में तमंचा भी पड़ा मिला। घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, मौत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जसपुरा थाना क्षेत्र में तरौड़ा के पास जंगल में मंगलवार रात करीब आठ बजे युवक का लहूलुहान शव मिला। मृतक की पहचान हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी अंशु पुत्र विजय बहादुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। युवक की कनपटी पर गोली लगी थी। शव के पास 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और कारतूस बरामद हुआ।
सूचना मिलने पर जसपुरा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ सदर पप्रतिज्ञा सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया।
घटना को लेकर जसपुरा क्षेत्र की एक युवती से युवक के प्रेम संबंध होने की चर्चा है। इसी को घटना की वजह बताते हुए युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, प्रेम प्रसंग और आत्महत्या के कारणों की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाएं
युवक की मौत के बाद जसपुरा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंधों की चर्चा हो रही है। इसी के चलते युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल यह चर्चा जांच का विषय है।
फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
घटनास्थल से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई