बाँदा-रक्त नाड़ियों में बहे,नालियों में नहीं

SHARE:

संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी तादाद में लोगो ने रक्त दान किया।
मानव एकता दिवस के अवसर पर सन्त निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को एक रक्त दान शिविर का निरंकारी सत्संग भवन अलीगंज में आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य परम पूज्य संत हरदेव सिंह के द्वारा दिए मूलमंत्र “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं”को साकार करने के लिए इस कैम्प में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद अपने सहयोगियों सहित इस रक्तदान शिविर में सहभागिता की। इसके साथ ही उपस्थित रक्तदाताओं से अधिक अधिक संख्या में इस पावन कार्य के लिए स्वेच्छा से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी उमेश कुमार पटेल ने भी रक्तदान किया गया। जलशक्ति राज्यमंत्री ने ऐसे उपयोगी आयोजन के लिए आयोजन समिति व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जो किसी के लिए जीवन वरदान साबित होता है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट, भेद-भाव और सौहार्द को बढ़ावा देने में सहायक है। इस मौके पर दिनेश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता,संजय सिंह पटेल,रामेन्द्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी,अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment