आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने थाने बुलाकर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया और उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की शपथ दिलाई।
22 नवंबर को कोतवाली नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को सत्यापन के लिए थाने बुलाया। इस दौरान उपस्थित सभी हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान गतिविधियों और अन्य आवश्यक जानकारियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों और अपराधियों से किसी तरह का संपर्क न रखें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के निर्देश
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, आपराधिक घटना अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते वैधानिक कार्यवाही की जा सके। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर उन्हें भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने की शपथ दिलाई गई।