बाँदा-बाल विवाह की सूचना पर पुलिस ने 24 घंटे में बालिका को कराया रेस्क्यू

SHARE:

बाल विवाह की सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बालिका को संरक्षण में लेकर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। बाद में बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उसे आवश्यक शर्तों के साथ पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
एएसपी डॉ शिवराज ने बताया कि 20 नवंबर को कमासिन थाना क्षेत्र में बाल विवाह कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना एएचटी, विशेष किशोर पुलिस इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू की। संयुक्त प्रयासों से 24 घंटे के भीतर नरैनी थाना क्षेत्र से बालिका को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। 23 नवंबर को बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने आवश्यक विचार-विमर्श और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया। इसके लिए शर्त रखी गई कि बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले किसी भी परिस्थिति में उसका विवाह नहीं कराया जाएगा।
बालिका की पढ़ाई और पुनर्वास पर जोर
एएसपी डॉ शिवराज के अनुसार बालिका की देखरेख, संरक्षण, पढ़ाई और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
1098 पर दे बाल विवाह की सूचना
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस, बाल संरक्षण इकाई अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते बाल विवाह रोका जा सके।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई