बाँदा-बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने रिक्शे में मारी टक्कर,6 की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचलने के बाद रिक्शे में टक्कर मार दी। जिस पर 6 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बिसंडा के ग्राम घूरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर उम्र 61 वर्ष बीआरसी से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। तभी खुरहंड से बालू लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का बाइक से पीछा किया। तभी भाग रहे ट्रक ने कस्बे के नाथू तालाब के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। रिक्शे में सवार कोर्रही गांव निवासी ममता (48), राजेश (45),शहबाज (12) व नवीन (40) वर्ष,रामेश्वर अनुरागी उम्र 50 की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही ई रिक्शा सवार शबाना 45,सोहनलाल 55,साफिया 3 माह,शिवकली 25,बौरी 25 निवासीगण कोरही घायल हो गए। टक्कर मारने के ट्रक पलट गया।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम लगा दिया है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारी पहुँचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया। साथ ही ट्रक चालक पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment