बाँदा-चोरी के माल के साथ पकड़ा गया शातिर अपराधी

SHARE:

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिर अपराधी को पकड़ा है। जिसके कब्जे से लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी निवासी राजू पुत्र रामआसरे के घर में दिनांक 25.04.2026 को रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए थे। सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध की पहचान करते हुए रविवार की रात मुखबिर की सूचना गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है। बताया कि अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है। जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मटौंध दीपेन्द्र कुमार सिंह,आनन्द कुमार साहू चौकी प्रभारी भूरागढ़,आरक्षी खेमराज,धीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
अभियुक्त के कब्जे बरामद समाग्री
01 मंगलसूत्र पीली धातु वजन 16.5 ग्राम,01 मंचली पीली धातु वजन 9.2 ग्राम,01 जोड़ी झुमकी पीली धातु वजन 6.4 ग्राम,01 कमरबंद सफेद धातु वजन 278 ग्राम,01 हाफ पेटी सफेद धातु वजन 179 ग्राम,02 जोड़ी बिछिया सफेद धातु वजन 11 ग्राम,01 अंगूठी सफेद घातु वजन 1.5 ग्राम,01 नाक का फूल पीली धातु वजन 0.6 ग्राम,10 हजार रुपए नकद (चोरी के),01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment