बाँदा-स्नातक निर्वाचन के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित, शिकायत के लिए नंबर जारी

SHARE:

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले में स्नातक निर्वाचन का मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम 29 सितंबर से निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक लगातार 24 घंटे संचालित रहेगा। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेन्द्र ने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों को कंट्रोल रूम में दर्ज कराकर उनका तत्परता से निस्तारण कराया जाएगा।
निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी
कंट्रोल रूम के माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं को प्राप्त कर संबंधित स्तर पर कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। कंट्रोल रूम निर्वाचन समाप्ति तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यवस्था निर्वाचन संबंधी किसी समस्या या शिकायत की स्थिति में मतदाता निर्धारित फोन नंबर पर 05192-285795 संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था की गई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई