अमरोहा-निकाह से पहले महिला का कत्ल,घटना के बाद से प्रेमी हुआ गायब

SHARE:

निकाह से पहले महिला का कत्ल हो गया। मृतका के बेटे ने प्रेमी पर हत्या का शक जताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के उझारी में किराए के घर में चार बच्चों के साथ रह रही संभल की महिला आयशा (40) की हत्या कर दी गई। बताते हैं कि महिला के साथ उसका संभल निवासी प्रेमी भी कई दिन से उनके साथ रह रहा था। बुधवार को दोनों का निकाह होना था। लेकिन निकाह से पहले ही महिला की हत्या हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि संभल के मोहल्ला कोट निवासी आयशा के पति की मौत के बात आयशा चार साल पहले चार बच्चों को साथ लेकर उझारी पहुंच गई। यहां किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया। महिला के दो बड़े बच्चे मजदूरी करते थे और महिला दो छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती थी। महिला के बेटे शाहिद ने बताया कि रोजाना की तरह सभी घर के आंगन में सो रहे थे जबकि उनकी मां आयशा कमरे में सो रही थी। एक व्यक्ति भी घर के आंगन में ही सो रहा था। जिससे आयशा बुधवार को निकाह करने वाली थी। वह कई दिन से घर में रह रहा था। बुधवार की सुबह को उठकर देखा तो कमरे में कई जगह खून पड़ा था। आयशा के चेहरे पर भी खून था और वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसके साथ हत्या से पहले मारपीट की गई हो। बेटे का कहना है कि उसकी मां की हत्या दुपट्टे से गला दबाकर की गई है। संभल का रहने वाला महिला का प्रेमी गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment