स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 16 जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों को हिस्ट्री ऑफ़ क्रिकेट,एंड्रॉरेन्स,स्ट्रेचिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 16 के जिला स्तरीय क्रिकेट कैंप गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह की देखरेख में प्रारम्भ हुआ। जिसमे अंडर 16 के 23 खिलाड़ियों नें इस क्रिकेट कैंप में प्रतिभाग किया। क्रिकेट कैंप में हिस्ट्री ऑफ़ क्रिकेट,एंड्रॉरेन्स,स्ट्रेचिंग, कूलिंगडाउन,बेसिक स्किल में बैटिंग,बॉलिंग,विकेट कीपिंग,की स्किल बताई गई। कैंप का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक,विजेंद्र पांडे (बिज्जू भईया),अनिल अवस्थी(अन्नू भईया) सचिव वासिफ जमा के दौरान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष धनंजय करवरिया और साथ में उपाध्यक्ष महेंद्र कछवाह,कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा,राजेंद्र अवस्थी,महेश साहिल,हर्षित सिंह,अमवरुल अमीन, सुप्रीत,मानस सहित सभी DCA पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।