संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित होगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सान्निध्य में होने वाले समागम का विषय ‘जागृति’ रखा गया है।
समागम को लेकर तैयारियां सेवा, समर्पण और निःस्वार्थ भाव के साथ चल रही हैं। श्रद्धालु निर्माण कार्य, शामियाने लगाने, स्वच्छता, जल व्यवस्था और भोजन सेवा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हैं। मुख्य प्रवेश द्वार भी तैयार किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार समागम में सेवा, सत्संग, सुमिरन, प्रेम, सद्भाव और मानव एकता का संदेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। समागम में विभिन्न क्षेत्रों और पृष्ठभूमि से आने वाले श्रद्धालु मानव एकता और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ शामिल होंगे। सेवा और समर्पण
समागम की तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं के लिए सेवा को केवल दायित्व नहीं, बल्कि समर्पण और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति माना गया है। आयोजन स्थल पर सुबह से शाम तक श्रद्धालु विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। ‘जागृति’ का संदेश
इस वर्ष के समागम का केंद्रीय विषय ‘जागृति’ है। आयोजन के माध्यम से आत्मिक चेतना, प्रभु-स्मरण, सेवा और मानव कल्याण की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया जायेगा।