बाँदा-SIR अभियान में धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कई बूथों का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में धीमी प्रगति पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर कार्यों की स्थिति परखी। इस दौरान कई बूथों पर बीएलओ की प्रगति काफी कम मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा के बूथ संख्या 32, DIET के बूथ संख्या 51 तथा विद्या मंदिर केन पथ के बूथ संख्या 62 और 63 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन बूथों पर बीएलओ की कार्य प्रगति काफी कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को निर्देशित किया कि SIR के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों की सूची का सत्यापन किया जाए। जांच में पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने डुप्लीकेट फॉर्म किसी भी स्थिति में न भरने की सख्त हिदायत दी।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पात्र मतदाताओं को मिले सूची में जगह
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हटाए गए नामों का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं को फॉर्म-6 के माध्यम से सूची में शामिल कराया जाए। डुप्लीकेट फॉर्म भरने से बचने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई