बाँदा-सपा की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, कुदरत उल्ला खान बने जिला महासचिव

SHARE:

समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में कुदरत उल्ला खान को जिला महासचिव और वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’ को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कमेटी में 13 जिला उपाध्यक्ष, 25 जिला सचिव और 10 जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने 26 नवंबर को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से गठित कमेटी में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। घोषित कार्यकारिणी में जिला महासचिव पद पर कुदरत उल्ला खान और जिला कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’ को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 13 जिला उपाध्यक्ष, 25 जिला सचिव और 10 जिला कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन के कार्यों को गति देने और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए 51 विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।
जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान
जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी साथी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं। आगामी चुनौतियों को देखते हुए संगठन को पूरी तरह तैयार करने के लिए एकजुट होकर काम करें।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार
नवनियुक्त जिला महासचिव कुदरत उल्ला खान और जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। दोनों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई