लखनऊ-कल्याण सिंह के परिवार में एक साथ बजेगी दो शहनाइयां, दिल्ली में आज होगी शाही शादी

SHARE:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में इन दिनों दोहरी खुशियों का माहौल है। उनके पौत्र और प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह तथा उनके छोटे भाई सौरभ सिंह एक ही दिन विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों भाइयों की शादी के लिए दिल्ली में भव्य आयोजन किया गया है।
संदीप सिंह का विवाह उनकी बचपन की मित्र मेघना चौधरी से हो रहा है, जबकि उनके छोटे भाई सौरभ सिंह अंतरा त्यागी के साथ सात फेरे लेंगे। सौरभ सिंह अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
परिवार में शादी की तैयारियां 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी में आयोजित भव्य सगाई समारोह से शुरू हुई थीं। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। समारोह में गायक कैलाश खेर ने प्रस्तुति दी थी। इसके बाद 24 नवंबर को परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। 25 नवंबर को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द लीला पैलेस में हल्दी की रस्म आयोजित हुई।
दिल्ली में भव्य विवाह समारोह
26 नवंबर को द लीला पैलेस में शादी की रस्में आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद शाम को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों भाइयों का विवाह संपन्न होगा। दिन के समारोह में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।
27 नवंबर को होगा भव्य रिसेप्शन
विवाह के बाद 27 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 10 हजार मेहमानों के शामिल होने की तैयारी है। अलीगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। 28 नवंबर को दोनों नवविवाहित जोड़ों के अलीगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली में उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई