बाँदा-जुए के दो अड्डों पर पुलिस की दबिश, 10 लोग गिरफ्तार

SHARE:

हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरका पुलिस ने 22 नवंबर की देर रात ग्राम मऊ-अरमार रोड और ग्राम मऊ-इंगुवा रोड के पास छापेमारी की। पुलिस को दोनों स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमों ने दबिश देकर मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से मालफड़ और जामातलाशी के कुल 10,125 रुपये तथा 104 ताश के पत्ते बरामद हुए।
10 जुआरियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने रेवती रमन, राजू, रामू, राजकिशोर, संतोष, भज्जी, विकास, बाला प्रसाद, वेद और योगेन्द्र को गिरफ्तार किया है। इनमें नौ आरोपी ग्राम मऊ और एक आरोपी ग्राम साड़ा का निवासी है। सभी गांव थाना मरका क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
दो मुकदमे दर्ज, पुलिस टीम ने की कार्रवाई
मामले में थाना मरका में मु0अ0सं0 176/2026 और 177/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुबेदार बिन्द, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी दयाशंकर, शैलेन्द्र सिंह, रईस अहमद, आरक्षी विनोद, राहुल कुमार, महेन्द्र कुमार और महिला आरक्षी सोनी यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई