चित्रकूट-राजस्व और पुलिस के मामलों में संयुक्त टीम से कराएं स्थलीय जांच-अजीत

SHARE:

जनशिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
तहसील राजापुर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने जनसामान्य की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों में से 10 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के संबंध में आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में निष्पक्ष एवं संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए।
आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों की जांच करते हुए शिकायतकर्ता को न्यायोचित राहत उपलब्ध कराएं। राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों में आवश्यकता के अनुसार संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का निष्पक्षता से परीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के प्रति पुलिस संवेदनशील रहे और किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाए।
शिकायतकर्ता को मिले वास्तविक राहत
समाधान दिवस में आयुक्त अजीत कुमार तथा डीआईजी राजेश एस ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शेष शिकायतों की प्रगति पर नजर रखने तथा निर्धारित समय में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
आयुक्त ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अधिकारी केवल निस्तारण की संख्या बढ़ाने के बजाय शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समस्या के वास्तविक समाधान को प्राथमिकता दें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई