बिजली विभाग के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को हमीरपुर से हटाकर झांसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। घटना से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
मामला हमीरपुर का है, जहां बिजली विभाग में तैनात अधिशासी अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा पर महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विभागीय स्तर पर कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा को हमीरपुर से हटाकर झांसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में भी हलचल मची हुई है। पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों और वायरल वीडियो के संबंध में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।