शाहजहांपुर-डॉक्टर से मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवाएं ठप

SHARE:

एक डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने कामकाज बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक हड़ताल समाप्त नहीं करने की बात कही। हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर में एक जूनियर डॉक्टर का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ युवक मौके पर पहुंचे और डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को काम करने से इनकार कर दिया और धरने पर बैठ गए। मामले को शांत कराने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जूनियर डॉक्टरों से वार्ता की और हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को हड़ताल के चलते परेशानी उठानी पड़ी।
प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई की तैयारी
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की ओर से घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसके आधार पर आगे की कार्यवाही कराई जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई