बाँदा-अनुदेशकों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, एरियर भुगतान और नियमितीकरण की जगी उम्मीद

SHARE:

परिषदीय अनुदेशकों के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुदेशकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता के साथ लंबित मांगों और भविष्य की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।
रविवार को बाँदा के जेएमके मैरिज हाल में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के आगमन पर जिला इकाई की ओर से स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित 400 से अधिक अनुदेशक भाई-बहन शामिल हुए। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने की, जबकि निर्देशन प्रांतीय महामंत्री अतुल अवस्थी का रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वंबर पाण्डेय और जिला सचिव अरुण अग्रहरि के सहयोग से किया गया।
एरियर भुगतान और नियमितीकरण पर प्रदेश अध्यक्ष का भरोसा
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने अनुदेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें 17 हजार रुपये का मानदेय मिल चुका है और जल्द ही एरियर का भुगतान होगा। उन्होंने नियमितीकरण की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने के लिए संगठन की ओर से प्रयास किए जाने की बात कही।
जिला इकाई ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय सहित जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचे अनुदेशकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के साथ संगठन की एकजुटता और अनुदेशकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई