आजमगढ़-पुलिस मुठभेड़ में सराफा चोरी के दो आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

SHARE:

पुलिस मुठभेड़ में सराफा दुकान में चोरी के दो संदिग्ध आरोपी घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा कार भी बरामद की गई है।
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुशामपुर बड़ागांव नहर की पुलिया के पास पुलिस और सराफा दुकान में चोरी के आरोपियों का आमना-सामना हुआ। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई।  पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील (29) पुत्र छोटक और अनिल (25) पुत्र छोटक, निवासी लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। बरामद अर्टिगा कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस वाहन के स्वामित्व और वारदात में उसके इस्तेमाल की जानकारी जुटा रही है।
आपराधिक इतिहास की जांच
निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने के साथ ही सराफा दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment